Wuzu Karne Ka Tarika | वुज़ू करने का तरीका हिंदी में

दोस्तों अगर आप नहीं जानते कि Wuzu Karne Ka Tarika क्या है? तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इस पोस्ट में हमने वुज़ू करने के तरीके को पूरी डिटेल में बताया है।

man doing wuzu step by step

क्यूंकि नमाज़ पढ़ने से पहले या कुरआन पढ़ने से पहले वुज़ू करना जरूरी होता है इसलिए आईये जानते हैं वुज़ू करने का सही तरीका कौन सा है।


Wuzu Karne Ka Tarika In Hindi

आपको वुज़ू करने के तरीके को जानने से पहले यह मालूम होना जरूरी है कि वुज़ू के कितने फ़राइज़ होते हैं जिनके बिना वुज़ू मुकम्मल नहीं होता है।

तो आईये पहले वुज़ू के फ़राइज़ जान लेते हैं। जो कुछ इस तरह हैं:

  1. चेहरा का धोना
  2. दोनों हाथों का धोना
  3. चौथाई सिर का मसह करना।
  4. दोनों पैरों को टखनों के साथ धोना।

तो ये तो हुए वुज़ू करने के 4 फ़राइज़ जिनके बिना वुज़ू करने का तरीका पूरा नहीं हो सकता है।

आईये अब हम वुज़ू करने के तरीके को पूरे डिटेल में जानते हैं।

क्या आप खाना खाने की दुआ को हिंदी में जानते हैं? अगर नहीं जानते तो तो पढ़ें खाना खाने की दुआ हिंदी में


wuzu karne ka tarika step by step infographics

Wazu Karne Ka Full Tarika | वजू करने का तरीका

आप यहाँ से आसानी से वुज़ू करने का पूरा तरीका आसानी के साथ सीख सकते हैं। आईये इसको अच्छे से समझते हैं।

जिससे की हम वुज़ू करने के तरीके को अच्छे से सीख जायेंगे।

#1. वुज़ू बनाने की नियत करना

  • जब वुज़ू करने का रहे हैं तो हमे दिल में इसकी नियत करना चाहिये कि हम वुज़ू बनाने के लिए जा रहे हैं।
  • अब हमें बिस्मिल्लाह हिर्रहमानरिर्र्हीम पढ़ना चाहिए।
  • उसके बाद वुज़ू की दुआ पढ़ना चाहिए।

वुज़ू करने की दुआ कुछ इस तरह है:

بِسْمِ اللّٰهِ الْعَظِيْمِ وَالْحَمْدُ الِلّٰهِ عَلٰى دِيْنِ الْاِسْلَامِ

वजू की दुआ हिंदी में

बिसमिल्लाहिल् अज़ीमि वल हमदु लिल्लाहि अला दीनिल इस्लाम


#2. दोनों हाथों को कलाई तक धोना

hathon ko kalayi tak dhona

सबसे पहले अपने दोनों हाथों को कलाई समेत कम से कम तीन मर्तबा धोना है।

साथ में उँगलियों का खिलाल करना या उँगलियों के बीच की जगह को अच्छे से धोना है।

नोट: - अगर आपने अंगूठी या छल्ला पहना हुआ हो तो उसको हिलाकर उसके नीचे के हिस्से को भी अच्छे से धोएं।

#3. कुल्ली करना

kulli karna

अब आपको तीन मर्तबा गलारे के साथ कुल्ली करना है। अगर रोज़े की हालत हो तो आपको सिर्फ कुल्ली करना है, गलारा नहीं करना है।


#4. नाक को धोना

naak dhona

फिर आपको नाक को पानी से अच्छी तरह धोना है। आपको नाक में पानी नाक की नरम हड्डी तक पहुँचाना है और अपने बायें हाथ की सबसे छोटी ऊँगली से नाक को अच्छे से साफ़ करना है।


#5. चेहरा को धोना

chehra dhona Wuzu Karne Ka Tarika

अपने चेहरे को तीन मर्तबा अच्छे से मलकर धोना है। चेहरे को पेशानी से लेकर थोड़ी के नीचे तक और एक कान की लौ से दूसरे कान की लौ तक अच्छे से धोना है।


#6. दोनों हाथों को कोहनी के साथ धोना

dono hathon ko kohniyon samet dhona

आपको अपने दोनों हाथों को कोहनियों के साथ इस तरह धोना है कि बाल बराबर की जगह सूखी ना बचे।

पहले आपको सीधे हाथ को धोना है फिर बायें हाथ को धोना है।


#7. चौथाई सिर का मसह करना

chauthai sir ka masah karna

अब आपको चौथाई सर का मसह करना है। इसके लिए आप थोड़ा सा पानी हाथ में लेकर उसे गिरा दें और अपने दोनों हाथों की शहादत की उँगलियों को छोड़कर बाकी की तीन उँगलियों को आपस में जोड़कर मसह करना है।


#8. दोनों पैरों को टखनों के साथ धोना

dono pair takhnon samet dhona Wuzu Karne Ka Tarika

अब अपने दोनों पैरों को टखनों के साथ धोना है। पहले तीन बार सीधे पैर को धोना है फिर बायें पैर को तीन मर्तबा धोना है।

तो इस प्रकार हमारा Wazu Karne Ka Tarika पूरा हो जायेगा।


आखिरी शब्द

हर नमाज़ और कुरआन को पढ़ने से पहले हमें वुज़ू बनाना होता है, तो हमें Wuzu Karne Ke Tarika को अच्छे से सीख लेना चाहिए।

अगर हमसे लिखने में कहीं गलती हुई हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।

आप इस वजू के तरीका की पोस्ट को अपने साथियों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Leave a Comment