अगर आपको दूसरा कलमा याद नहीं है तो कोई बात नहीं। इस पोस्ट में हमने दूसरा कलमा (Dusra Kalma in Hindi) को तर्जुमा के साथ बताया है।
साथ ही हमने दूसरा कलमा हिंदी में के साथ Dusra Kalma in English और Dusra Kalma in Arabic Text में भी मौजूद कराया है।
आप इस दुसरे कलमे की इमेज भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप बाकी के Kalma Hindi Me में पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी बाकी की पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
तो आईये दूसरा कलमा हिंदी और अरबी में तर्जुमा के साथ पढ़ लेते हैं और साथ ही साथ इसकी फ़ज़ीलत भी पढ़ लेते हैं।
दुसरे कलमे का नाम | मायने (मतलब) | दूसरा कलमा |
शहादत | गवाही देना | “अश-हदु अल्ला इलाहा इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू, व अशहदु अन्ना मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु” |
▶️ यह भी जरूर पढ़ें: – 1. पहला कलमा हिंदी में
📌 नोट: - कोई भी दुआ या कलमा पढ़ें तो पहले बिस्मिल्लाह जरूर पढ़ लें।
दूसरा कलमा हिंदी में | Dusra Kalma In Hindi
“अश-हदु अल्ला इलाहा इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशहदु अन्ना मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु”
दूसरा कलमा हिंदी तर्जुमा
मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं।
वह अकेला है उसका कोई शरीक नहीं, और मैं गवाही देता हूँ कि हज़रत मुहम्मद सलल्लाहो अलैहि वसल्लम अल्लाह के नेक बन्दे और आखिरी रसूल हैं।

दूसरा कलमा अरबी में | Dusra Kalma In Arabic
اَشْهَدُ اَنْ لاَّ اِلٰهَ اِلاَّ اﷲُ وَحْدَهُ لَا شَرِيْکَ لَهُ، وَاَشْهَدُ اَنَّ مُحَمَّدًا عَبْدُهُ وَرَسُوْلُهُ

दूसरा कलमा अंग्रेजी में | Dusra Kalma In Engish
Ash-hadu Al-laaa Ilaaha Illa-llaahu Wahdahoo Laa Shareeka Lahoo Wa-Ash-hadu Anna Muhammadan ‘Abduhoo Wa Rasooluhu.

▶️ यह भी जरूर पढ़ें: – अज़ान के बाद की दुआ
Dusra Kalma In Hindi मतलब क्या है?
दूसरा कलमा, जिसको हम लोग कलमा शहादत के नाम से जानते हैं। इसका मतलब होता है: – गवाही देना।
इस दुसरे कलमे में यह बताया गया है कि पूरी कायनात (ज़मीन-आसमान, नदी-पहाड़, पेंड़-पौधे, चरिंद-परिन्द और जिन्नों-इंसान आदि) का मालिक सिर्फ और सिर्फ एक अकेला अल्लाह है।
अल्लाह के अलाबा उसका को दूसरा साथी नहीं है वो अकेला ही इस पूरी कायनात का मालिक है।
और हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम अल्लाह के सबसे नेक और सच्चे बन्दे हैं और इस कायनात में भेजे गए सभी पैगम्बरों/नबियों में सबसे आखिरी नबी हैं।
दूसरा कलमा की फ़ज़ीलत | Dusra Kalma Ki Fazilat Hindi Me
जब कोई भी शख्स दुसरे कलमा की तिलावत करता है तो इसके पढ़ने से कई फायदे हासिल होते हैं, आईये इन फायदों को जानते हैं।
- जब हम दूसरा कलमा पढ़ते हैं, तो हम एक अल्लाह में विश्वास की गवाही देते हैं। जिससे हमारा अल्लाह पर यकीन मजबूत होता है, हमारे अन्दर अल्लाह का डर पैदा होता है और हम अल्लाह के हुक्मों को मजबूती से मानने वाले बनते हैं।
- दुसरे कलमा को पढ़ने से हम यह भी गवाही देते हैं कि हज़रत मुहम्मद सलल्लाहु अलैहि वसल्लम, अल्लाह के भेजे हुए नेक बन्दे और आखिरी रसूल हैं। जिससे हमारा नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर भी यकीन मजबूत होता है।
- दूसरा कलमे को सही तरीके से पढ़े जाने पर खुदा हमारे द्वारा हुए सभी प्रकार के गुनाहों को माफ कर देते हैं।
▶️ यह भी जरूर पढ़ें: – सफर की दुआ इन हिंदी
आखिरी शब्द
तो दोस्तों जैसा कि हमने ऊपर Dusra Kalma in Hindi पढ़ा और इसकी हिंदी में तर्जुमा और फ़ज़ीलत भी पढ़ी। अब आपको चाहिए कि आप रोजाना इस्लामिक कलमों को पढ़ा करें।
इस पोस्ट में लिखने में हमसे कोई गलती हुई हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।
आप इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ जरूर शेयर करें।